बदलापुर/ घनश्यामपुर। बदलापुर कस्बा निवासी किराना व्यवसायी संजय निगम से मंगलवार रात तीन बदमाशों ने तमंचा सटा कर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रकम चुकाने के लिए तीन दिन की मोहलत देकर चले गए। पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
संजय निगम के मुताबिक मंगलवार की शाम वह अपनी दुकान थे। तभी बाइक पर सवार तीन बदमाश उनके पास पहुंचे और उनकी कनपटी पर असलहा सटा दिया। कहा कि दो लाख रुपये का बंदोबस्त करों वर्ना जान से हाथ धोना होगा। उन्होंने मौके पर रुपये न होने की बात कही ती बदमाशों ने तीन दिन में रुपयों का इंतजाम करने को कहा। तय समय में रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। क्षेत्राधिकारी बदलापुर अवधेश शुक्ला का कहना है कि घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को बदमाशों की तलाश में लगा दिया गया है। शीघ्र ही धमकी देने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।