बरसठी। क्षेत्र के घाटमपुर गांव निवासी उमाशंकर सरोज (55) का शव मंगलवार को घर से थोड़ी दूर बगीचे में आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। परिजनों ने उमाशंकर की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घाटमपुर गांव के उमाशंकर सोमवार की शाम को घर से बाजार गये थे। देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों की चिंता हुई । रात में ही खोज की गई। मगर उनका पता नही चला। सुबह किसी ने सूचना दी कि उमाशंकर की लाश बगीचे में पेड़ से लटक रही है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि उन्हीं की धोती के फंदे पर उनकी लाश लटक रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । परिजनों का आरोप है कि किसी ने उमाशंकर की हत्या कर लाश को आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी पर लटका दिया है।मृतक को कोई संतान नही है, उनकी शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नी की मौत हो गयी थी। उसके बाद वह अपने भाइयों के परिवार क साथ रहता था। गांव वालों का कहना है कि उमाशंकर स्वभाव से अक्खड़ थे।