सिकरारा । स्थानीय थाना क्षेत्र के देवीगंज दलित बस्ती में गुरुवार को दोपहर बाद एक 22वर्षीया विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में झुलसकर मौत हो गई। पूनम पत्नी अखिलेश गौतम दोपहर ढाई बजे अपने कमरे में अबूझ हाल में झुलस गई ।आनन फानन में एम्बुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। चर्चा है कि वह मायके से आना नही चाहती थी ।किसी तरह दबाव बनाकर लोग विदाई कराकर उसे ससुराल ले आए थे। परिजनों के मुताबिक आज दोपहर जब घर मे कोई नही था उसी समय वह अपने कमरे में खुद को आग के हवाले कर दिया। उसकी शादी पिछले साल हुई थी।मायके वालों की तरफ से समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।