फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में चटकी लाठियां 14 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में भूमि विवाद को लेकर सोमवार को जमकर लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले। जिसमें कुल 14 लोग घायल हो गए। खेतासराय प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय नगर के सरवरपुर वार्ड में भूमि विवाद को लेकर रविवार को देर शाम मारपीट हो गयी। जिसमें दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गये। घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंधी में उपचार कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सरवरपुर निवासी सीताराम और मोतीलाल के बीच घर के सामने की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। विवादित भूमि पर एक पक्ष शौचालय का निर्माण करवा रहा था। जिसरा दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसी बात पर मारपीट हो गई। एक पक्ष से सीताराम (80), अरुण कुमार( 21), सुबाष चन्द्र( 50), भानुमति (45) तथा दूसरे पक्ष से नरमा देवी(45), अजय( 22), सुनीता (32) घायल हो गई। मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार चौकी कला गांव में दो सगे भाइयों के बीच भूमि विवाद में लाठी डंडे चले। जिसमें एक पक्ष से शिवराज बिंद (50 ), दूसरे पक्ष से छोटे भाई राम जी बिंद (45) व उनका पुत्र राम अभिलाख (17 ) घायल हो गए। तीनों का इलाज सीएचसी पर कराया गया। उधर, मछलीशहर के बरहता गांव मे हुई मारपीट में अवधेश यादव (25) घायल हो गए। परशुपुर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में मनोज गौतम (28 ) का सिर फट गया। शाहगंज क्षेत्र के अरगूपुर खुर्द गांव में रविवार की रात मामूली विवाद को लेकर दो परिवारों में मारपीट हो गई। एक पक्ष से रामदास (40) व दूसरे पक्ष से धर्मपाल (22) पुत्र तीरथ घायल हो गए। दोनों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें