फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हा काला देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव से भदोही जिले के सुरियांवा थाना क्षेत्र मेें गई बारात में दूल्हे को काला देखकर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। सूचना पहुंची पुलिस ने सुलह समझौता कराने का प्रयास किया लेकिन लड़की मानने को तैयार नहीं हुई। बारात बिना दुल्हन के बैरंग लौट आई। बारात पहुंचने के बाद बारातियों की खूब आवभगत की। जयमाल के दौरान दुल्हन स्टेज पर पहुंची और जयमाल की रस्म पूरी हो गई। लेकिन शादी की रस्म शुरू होने से पहले उसने शादी करने से इंकार कर दिया। रात में ही आधे बाराती घर लौट गए। सुबह यूपी 100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया पर बात नहीं बनी। विवश होकर बारातियों को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें