धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने एक दस हजार के इनीमी अपराधी को रविवार को धर्मापुर बाजार से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दोपहर में हमराहियों के साथ धर्मापुर बाजार में दबिश दी। जहां से अभियुक्त मनोज सोनकर निवासी यूसुफ खानपुर थाना फूलपुर जिला आजमगढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वह गैंगेस्टर में वांछित था और उसपर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।