फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी देशी शराब की दूकान से नकदी व शराब लूट लिए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के चिरैयामोड़ के समीप स्थित दुकान से पिकअप सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर 37 हजार नकद और 52 पेटी शराब लूट लिए। मैनेजर और सेल्समैन ने विरोध किया तो उन्हें पीटकर घायल कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम को भी बदमाशों की तलाश में लगा दिया है। घटना शनिवार भोर की है।
विज्ञापन

चिरैयामोड़ मोड़ के समीप नंदलाल जायसवाल की देशी शराब की दुकान है। शनिवार भोर में करीब तीन बजे पिकअप में सवार असलहों से लैश बदमाश दुकान के पास पहुंचे और बाहर सो रहे मैनेजर रणधीर मऊ निवासी घनश्याम जायसवाल और सेल्समैन टंडवा पकड़ी बलिया निवासी सुदेश जायसवाल को जगाकर दुकान खोलकर शराब देने को कहा। मैनेजर और सेल्समैन ने मना किया तो उन्हें असलहों के बट और डंडे से पीटकर घायल कर और जान से मारने की धमकी देकर दुकान खुलवाया। काउंटर में रखे 37 हजार रुपये नकद और 52 पेटी शराब पिकअप में लाद लिया और आजमगढ़ की तरफ भाग निकले। मैनेजर के अनुसार बदमाशों की संख्या छह थी। उन्होंने घटना की सूचना डायल 100 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय पुलिस चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया। मैनेजर की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लूट का केस दर्ज कर लिया है। सीओ शाहगंज अजय श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर लिया है। बदमाशों के बारे में पुलिस को सुराग भी मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें