फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल सटाकर लूट ली बाइक और नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। थाना क्षेत्र के समाधगंज बाजार के पास बुधवार की भोर में बदमाशों ने पिस्टल सटाकर बाइक, नकदी और दो मोबाइल फोन लूट लिया। लूट के बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़ितों की सूचना पर पुलिस ने छानबीन की लेकिन लुटेरों का पता नहीं चला।
विज्ञापन

बक्शा थाना क्षेत्र के गोपालापुर निवासी आशुतोष सिंह बुधवार की भोर में करीब तीन बजे अपने चचेरे भाई बृजेश के साथ मुंगराबादशाहपुर स्थित किसी रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकले थे। बाइक से दोनों समाधगंज बाजार के पास पहुंचे थे तभी पीछे से एक काले रंग की बाइक पर गमछे से मुंह बांधे तीन बदमाश आए और बाइक बगल में सटकर चलने लगे। आशुतोष ने बाइक रोक दी तो पीछे बैठे दोनों बदमाश उन पर पिस्टल तान दिए। बाइक की चाभी निकाल ली और दोनों की जेब से मोबाइल व पर्स छीन लिए। पर्स में सात हजार रुपये थे। बदमाश बाइक, नकदी और मोबाइल फोन लूटकर मछलीशहर की ओर भाग निकले। मोबाइल के अभाव में पीड़ित तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दे सके। एक प्राइवेट गाड़ी से लिफ्ट मांग कर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की तहरीर दी। घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दबिश दी जा रही है। सीओ सदर विनय द्विवेदी का कहना है कि पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। बदमाश शीघ्र पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें