फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में मारपीट, 11 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार को हुई मारपीट में 11 लोग घायल हो गए। घायलों में चार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जमुनीपुर गांव में सुबह दो पक्षों में कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से लालजी विश्वकर्मा (40), अनुपम(17), लाल साहब (32), पिंकी(19), गीता देवी (44) तथा दूसरे पक्ष से 25 वर्षीय अमरनाथ, 60 वर्षीय जवाहर लाल, 16 वर्षीय सतीश व 25 वर्षीया सरिता घायल हो गई। उधर सरोखनपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे से दूसरे पक्ष के 65 वर्षीय राजमणि व 32 वर्षीय सुरेश कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल राजमणि, अमरनाथ, जवाहरलाल, सतीश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें