जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के बंशीपुर गांव के मोड़ पर लिफ्ट मांगने बहाने एक बदमाश ने बाइक छीन ली। और लेकर फरार हो गया।
सुल्तानपुर जनपद के करौंदी कला थाना क्षेत्र के गजेंद्रपुर निवासी कमलेश प्रजापति बुधवार की शाम 6 बजे अपनी बहने के घर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के नगहटी गांव जा रहे थे। खुटहन के सब्जी मंडी के समीप एक व्यक्ति ने लिफ्ट मांगा। कमलेश ने उसे बाइक पर बैठा लिया वंशीपुर मोड़ के सुनसान स्थान पर बहाना बनाकर बदमाश ने बाइक रोकवाई और कमलेश को पीछे से धक्का मारकर गिरा दिया। कमलेश जब तक संभल पाते बाइक लेकर भाग निकला। पीड़ित ने घटना की सूचना यूपी 100 पर दी है।