नेवढ़िया(जौनपुर)। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने छह माह की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। बाजार निवासी व्यक्ति की छह वर्षीय बच्ची घर के बगल में खेल रही थी। आरोप है कि बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ अपने दुकान में लेकर गया और बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। वहीं बगल के ही एक युवक ने आरोपी के कारनामों को मोबाइल में कैद कर लिया। पड़ोस के लोग उसके दुकान में पहुंचकर बच्ची को छुड़ा लिया। सूचना पर पीड़िता के पिता भी पहुंचे उन्होंने नेवढ़िया थाने तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली है जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।