फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से लूट का प्रयास, फायरिंग करते भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के लेदरही गांव के निकट सोमवार की रात साइकल सवार युवक से मोबाइल और रुपये छीनने की कोशिश कर रहे बदमाश शोर मचाने पर फायरिंग करते फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। बताया कि मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

लेदरही गांव निवासी शमशेर रात करीब 9 बजे साइकल से घर लौट रहा था। वह अपने गांव में सड़क पर पहुंचा था तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसके पास से मोबाइल और दस हजार रुपये छीनने की कोशिश की। शमशेर के हल्ला मचाने पर गांव के लोग दौड़े तो बदमाश हवा में फायरिंग करते फरार हो गए। इधर पीड़ित ने पुलिस को लूट की सूचना दे दी जिससे पुलिस हरकत में आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शमशेर से पूछताछ किया तो पता चला कि बदमाशों ने उससे लूट की कोशिश की थी लेकिन शोर मचाने पर हवा में गोलियां दागते बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें