फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक दूकान में घुसा, दो घायल

विज्ञापन
बांधे गए खलासी को छुड़ाती पुलिस
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के चौकी कला मोड़ पर मंगलवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर वेल्डिंग की दुकान में घुस गया। इससे बाहर तख्त पर सो रहे दूकान मालिक और कारीगर घायल हो गया। गुस्साए लोगों ने चालक और खलासी को पकड़कर पोल से बांध दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक और खलासी को मुक्त कराया।
विज्ञापन

सतना से गिट्टी लादकर जौनपुर जा रहा ट्रक चौकी कला मोड़ के पास मंगलवार की सुबह सवा छह बजे अचानक अनियंत्रित हो गया। चालक ने संभालने की कोशिश की लेकिन व्यर्थ रहा। ट्रक एक वेल्डिंग की दूकान में घुस गया। दूकान के सामने तख्त पर सोए दूकानदार अजय विश्वकर्मा और कारीगर राहुल यादव निवासी चौकी कला ट्रक के नीचे आने से घायल हो गए। मौके पर जुटी भीड़ ने चालक और खलासी को पकड़कर पोल से बांध दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक विश्राम निवासी छोटी कोठी, घूरपुर, इलाहाबाद और खलासी राहुल निवासी धानापुर इलाहाबाद को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें