फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर के पास हुई चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। कलेक्ट्रेट स्थित ट्रेेजरी कार्यालय के लेखाधिकारी दयाराम के काशीराम सामुदायिक भवन के निकट आवास का ताला तोड़कर सोमवार की रात चोरों ने हजारों रूपये का सामान चुरा कर चंपत हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खोजी कुत्ता भी मंगाया लेकिन कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। उधर मुंगराबादशाहपुर में सतहरिया स्थित औद्योगिक क्षेत्र में चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर हजारों का सामान चुरा लिया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर के निकट लेखाधिकारी दयाराम परिवार के साथ रहते है। चोर पीछे के रास्ते घर में घुसकर उनके घर से दो सोने की चेन, अंगुठी एवं पांच मोबाइल सहित कीमती सामान एवं नगदी चुरा कर फरार हो गए। दयाराम ने घटना की सूचना लाइन बाजार पुलिस को दी। सूचना पर चौकी इंजार्च मियापुर मौके पर पहुंचें। उन्होंने खोजी कुत्ता मंगवाया लेकिन कोई सुराग हासिल नहीं हो सका। उधर सतहरिया7औद्योगिक क्षेत्र के रोड नं चार के दुकानदार शिवाजी मौर्य रोजाना की भांति सायं दुकान बंद करके घर चले गए। सुबह जब वह दुकान खोलने आए तो देखा कि छत उखड़ा हुआ था। और उसमें रखा गुटका, पान-मसाला सहित लगभग पांच हजार का सामान चोर उठा ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें