फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की झूठी सूचना पर हल्कान रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसठी। थाना क्षेत्र के परियत गांव में एक विवाहिता को मार कर गायब करने की झूठी सूचना पर पुलिस सोमवार की देर रात तक हलाकान रही। सुबह विवाहिता अपने पति के साथ जब वापस लौटी तब जाकर पुलिस व अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

परियत गांव के हरिजन बस्ती में नंदलाल, राजू, शिव, तीन भाइयों के मकान व जमीन को लेकर आपस में विवाद चल रहा है। सोमवार को भी भाइयों में विवाद हुआ और नंदलाल अपनी पत्नी को लेकर बिना किसी को कुछ बताएं कहीं चला गया। इस बात की सूचना जैसे ही नंदलाल के ससुर लालता निवासी करियाव थाना सुरियावा को हुई तो उन्होंने अपनी पुत्री पूजा को मारकर गायब करने की जानकारी फोन से सीओ मड़ियाहूं, एवं एसपी जौनपुर को दी। सूचना मिलते ही पुलिस के हाथपांव फूल गए। यूपी 100 नंबर की दोनों गाड़ियों के साथ प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रसाद अपने साथ एसआई चंद्रशेखर सिंह सहित भारी फोर्स को लेकर परियत हरिजन बस्ती में पहुंच गए और छानबीन शुरू की। पुलिस पूरी रात गांव और आस-पास तालाबों, झाड़ियों में टार्च से खोजते रहे। कुछ सिपाही रेलवे स्टेशन पर भी निगाह लगाए थे। लेकिन निराशा ही हाथ लगी। सुबह नंदलाल अपनी पत्नी पूजा के साथ घर आ गया तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें