जौनपुर। शीतला चौकिया धाम में परिवार के साथ सोमवार को दर्शन करने आई छह साल की बालिका गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा। प्रतापगढ़ जिले के आनापुर गांव निवासी अवधेश विश्वकर्मा अपनी पत्नी सुशील और बेटी अंकिता (6) के साथ चौकिया दर्शन करने आए थे। दर्शन करने जाते समय मंदिर परिसर स्थित एक दुकान पर बेटी खिलौना लेने के लिए जिद करने लगी। बच्ची को खिलौना दिला रहे थे इसी बीच अंकिता वहां से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता लगा। जानकारी होने पर कलाकार आशीष माली अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए। परिवार के साथ बच्ची की काफी देर तक खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं लगा। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।