फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। नौकरी करने के लिए 22 अप्रैल को प्रतापगढ़ निकले युवक दिलशाद अहमद (32) का एक सप्ताह बाद भी पता नहीं चलने पर गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने सोमवार को थाने का घेराव किया। इस दौरान गायब युवक को शीघ्र बरामद करने की मांग की। पुलिस ने गायब युवक को शीघ्र बरामद करने का आश्वासन देकर उन्हें वापस किया। एसपीआरए संजय राय ने बताया कि पुलिस ने दिलशाद की ससुराल से आए दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले की छानबीन के लिए दिलशाद के ससुराल जलालपुर भदोही पुलिस टीम रवाना कर दी गई है।
विज्ञापन

गोदाम मोहल्ला निवासी दिलशाद अहमद (32) पुत्र खुर्शीद अहमद प्रतापगढ़ सिटी स्टेशन पर स्वीपर का काम करता है। वह घर से 22 अप्रैल को प्रतापगढ़ के लिए निकला लेकिन रास्ते से ही लापता हो गया। जब वह शाम को घर वापस नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। प्रतापगढ़ सहित अनेक स्थानों पर खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। तीसरे दिन परिजनों ने थाने में सूचना दी लेकिन आज तक पुलिस दिलशाद को खोज नहीं पाएगी। दिलशाद का पता नहीं चलने से आक्रोशित परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने सोमवार को करीब 11 बजे थाने पर पहुंच कर घेराव कर दिया। पुलिस ने शीघ्र बरामद करने के आश्वासन देकर उन्हें वापस कर दिया। इसके बाद थानाध्यक्ष ने पुलिस की एक टीम बनाकर छानबीन शुरू कर दी। परिजनों का आरोप है कि दिलशाद का अपहरण किया गया है। उन्होंने दिलशाद की पत्नी व ससुराल के लोगों पर अपहरण की आशंका जताते हुए कहा कि पत्नी पिछले तीन साल से मायके में रह रही है। पत्नी की भूमिका शक के दायरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें