स्थानीय थाना क्षेत्र के फत्तूपुर गांव में दहेज हत्या के आरोप में चार माह से फरार चल रहे आरोपियों के घर बुधवार की शाम पुलिस ने कुर्की की नोटिस चस्पा किया।सिकरारा थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव निवासी मुस्ताक ने अपनी लड़की रुबीना की शादी बदलापुर थाना क्षेत्र के फत्तूपुर गांव निवासी अमजद के साथ किया था। दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग रुबीना को प्रताड़ित करते थे। 3 जनवरी 2018 की रात संदिग्ध परिस्थितियों में रुबीना की उपचार के दौरान 8 फरवरी को मौत हो गई थी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने फरियाद, अमजद, रागिनी, असमां, नाजमा बानो, तौफीक, अफ्यूज व तांबे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। उसी समय से सभी आरोपी फरार चल रहे थे। उपनिरीक्षक शंभूनाथ राय ने पुलिस टीम के साथ आरोपियों के घर कुर्की की नोटिस चस्पा किया।