फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पिता की मौत, पुत्र समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। जमीन बस्ती के निवासी बलजोर यादव की मौत हो गई है जबकि उनका बेटा घायल हो गया। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सरायख्वाजा क्षेत्र के जमीन बस्ती निवासी राम उजागिर यादव बाइक पर अपने पिता बलजोर यादव ( 70) को बैठाकर घर से दवा दिलाने के लिए खेतासराय जा रहा था। वह धमौर गांव के पास कलापुर मोड़ पर सामने से आ रही बाइक सवार से टक्कर हो गई। बाइक सवार पिता पुत्र घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने बलजोर को मृत घोषित कर दिया। राम उजागिर की गंभीर हालत देख उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। टक्कर मारने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वह बर्रैया गांव का रहने वाला है।
सरपतहां थाना क्षेत्र के अरसिया बाजार के समीप बुधवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में भुसौडी गांव निवासी संकट (16) घायल हो गए। दूसरी घटना क्षेत्र के बड़ौना गांव के पास हुई। इसी गांव निवासी बदामा देवी (50) शनिवार की देर शाम घर के समीप सड़क पार कर रही थी तभी बोलेरो की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गईं। उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भीखपुर निवासी मेवालाल गुप्त (70) सुबह घर से शौच के लिए जा रहे थे। वह सड़क पार कर रहे थे तभी तेज रफ़्तार में जा रही बाइक के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें पीएचसी मुंगराबादशाहपुर पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें