फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगलगी में गेहूं की फसल, कच्चा मकान, छप्पर जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर। जिले में मंगलवार को अगलगी की हुई अलग अलग घटनाओं में खपरैल मकान, छप्पर समेत एक एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
मुंगराबादशाहपुर के पंवारा थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव में शार्टसर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। गांव निवासी निवासी रामनिवास , राजकुमार , साहब लाल का दो बीधा गेहूं की फसल जल गई। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। खेतासराय के डोभी मुहल्ले में खेत में कूड़ा जलाने के दौरान संतलाल राजभर और भोला सोनकर के खेत तक आ गई। भोला की एक बीघा गेहूं की कटी व खड़ी फसल व संतलाल राजभर के खेत में रखा कई कुंतल भूसा जल गया। केराकत कोतवाली के पतौरा गांव निवासी शंकर सरोज के रिहायसी मड़हे में मंगलवार को दिन में 11बजे आग लगने से सारा गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। मीरगंज के बसेरवा गांव में कमला देवी के मड़हे में आग लग गई। जब तक लोग आग बुझाते तबतक दूसरा मड़हा भी जल गया। 25 अप्रैल को कमला देवी के बेटे सत्येंद्र की शादी होनी है। शादी के लिए खरीदे गए कपड़े भी जल गए। डोभी क्षेत्र के थून्हीं गांव में सड़क के किनारे बॉस व नरकट में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। जिसे ग्रामीण बुझा रहे थे। इसी बीच चिंगारी श्याम नरायन गोड़ के मड़हे पर गिर गई। जिससे मड़हा और उनका खपरैल मकान जलकर राख हो गया। मछलीशहर कोतवाली के कमालपुर गांव में दोपहर अज्ञात कारणों से हरिहर गुप्त के छप्पर में आग लग गई। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के भैरोपुर गांव में प्रदीप दूबे की पशुशाला में आग लग गई। इससे दो भैंसें और एक गाय की झुलस कर मौत हो गई ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें