फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख की अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में मिलावटी शराब का धंधा भी जोरों पर है। शराब में नशा तेज करने के लिए नौसादर, यूरिया, पोटाश और नशीली गोलियां मिला कर बेच रहे हैं, जो सेहत के लिए घातक है। यह बात तब खुली जब चंदवक पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने ऐसी 50 लीटर शराब और 960 लीटर बांबे ह्विस्की के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उधर सिकरारा में भी पिकअप पर लदी 130 पेटी अवैध शराब के साथ तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
थानाध्यक्ष चन्दवक शशिचंद चौधरी व स्वाट टीम प्रभारी विश्वनाथ यादव ने 19 अप्रैल की रात हिसामपुर गांव में एक पंपिंगसेट पर छापामारी की। वहां से तीन लोगों को पकड़ा गया, जिसने 20 पेटी मिलावटी बाम्बे ह्विस्की, मिस इंडिया ब्रांड की शराब बरामद हुई। एक ड्रम में 50 लीटर मिलावटी शराब भी थी। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे शराब में नशा बढ़ाने के लिए नौसादर, यूरिया, पोटाश और नशीली गोलियां मिलाकर पैकिंग करते थे और उसे आसपास के इलाके में बेच देते थे। गिरफ्तार इंद्रजीत सिंह, रामकृत राजभर और मुकेश सिंह चंदवक थाना क्षेत्र के हिसामपुर गांव के निवासी हैं। इंद्रजीत हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर सिकरारा थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने गुरुवार की रात घेराबंदी करके गडांहा पुल के पास एक पिकअप को रोककर चेकिंग करनी शुरू की तो उसमें सवार पांचों लोग भागने लगे। एक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया। पिकअप से मध्यप्रदेश में बनी 130 पेटी देशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में चंद्रशेखर गौतम निवासी रीठी सिकरारा, मैनबहादुर यादव निवासी रामनगर थाना सिकरारा और मुकेश कुमार उर्फ गुलाब निवासी लेधुआ थाना सिकरारा शामिल हैं। उनके पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। उन्होंने पूछताछ में बताया कि करिया यादव व कमलू पासी मौके से भाग गए। वे ही देशी शराब बाहर से मंगाकर दुकानों में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें