फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में शिक्षक समेत दो की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के भटपुरा निवासी उमाशंकर सिंह (50) सुबह छह बजे साइकिल से कोचिंग पढ़ाने जा रहे थे। वह भटपुरा नहर की पुलिया पर पहुंचे थे तभी पिकअप की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उमाशंकर सिंह प्राइवेट विद्यालय में सहायक अध्यापक थे। रोज की भांति सुबह इब्राहिमपुर निवासी डॉ अजय मिश्रा के बच्चों को कोचिंग पढ़ाने उनके घर जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वह सुबह छह बजे भटपुरा पुलिया से गुजर रहे थे तो पीछे से सुजानगंज की ओर से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप की चपेट में आ गए। मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उमाशंकर दो बच्चों के पिता थे। दोनों पुत्र अंकित व रमन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। वह प्राइवेट विद्यालय में पढ़ा कर और कोचिंग के माध्यम से अपने दोनों पुत्रों को अच्छी तालीम देने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करते थे। जफराबाद प्रतिनिधि के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बमैला गांव निवासी बृजेश कुमार विश्वकर्मा (18) पुत्र मेवालाल विश्वकर्मा टैंकर पर खलासी का काम करता था। बुधवार की रात बृजेश जगदीशपुर स्थित एक ढाबे पर खाना खाने गया था। ढाबे के पास वह एक ट्रक की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कुछ स्थानीय युवकों ने बाइक से दौड़ाकर ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें