फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में डीजे पर डांस को लेकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं्। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में बुधवार की रात आई बारात में डीजे पर डांस को लेकर घराती और बराती पक्ष में मारपीट हो गई। घराती पक्ष के एक युवक का सिर फट गया। बारात में भगदड़ मच गई। घरातियों ने दूल्हे समेत 12 लोगों को बंधक बना लिया। सुबह पुलिस की मौजूदगी में हुई पंचायत में सुलह समझौते के बाद दुल्हन की विदाई हो सकी। इब्राहिमपुर गांव निवासी प्रेमचंद यादव की बेटी करिश्मा की शादी वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के विबिछा गांव निवासी खरपत्तू यादव के बेटे के साथ तय थी। बुधवार की शाम को बारात आई। बारातियों की खूब आवभगत हुई। द्वारचार के बाद जयमाल की रस्म भी पूरी हो गई। इसी दौरान डीजे पर बाराती युवक डांस कर रहे थे। घराती पक्ष के भी कुछ युवक डांस करने लगे। इसपर बारातियों ने आपत्ति जताई तो विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट हो गई। मारपीट में घराती पक्ष के लालू यादव का सिर फट गया। युवक का सिर फटते ही बारात में भगदड़ मच गई। तमाम बाराती भाग गए। घरातियों ने बारात में आए कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। गुस्साए लोगों ने दूल्हा समेत 12 लोगों को बंधक बना लिया। सभी को एक कमरे में बंदकर घायल युवक को लेकर अस्पताल चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह समझौता करा दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सुबह दुल्हन की विदाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें