जौनपुर/करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जासोपुर चकिया गांव में डा. भीम राव आंबेडकर की जयंती पर निकले जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर मारपीट हो गई। हालांकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाल लिया। दोनों तरफ से चार लोगों को हल्की चोटे आई हैं। उधर जुलूस में मारपीट की सूचना दलित बस्सी में पहुंची तो गांव की महिलाएं लाठी और डंडा लेकर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया और जुलूस संपन्न हुई। सीओ सदर विनय द्विवेदी का कहना है कि मामली विवाद हुआ था। पुलिस ने मामले को शांत करा दिया। एक को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया गया है। जिले के विभिन्न इलाकों में निकले जूलूस को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जिले भर की आंबेडकर प्रतिमाओं के पास होमर्गा और पुलिस की तौनाती की गई थी। बेलावा गांव में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव रहे। यहां डा. हंसराज, केशव कुमार मौजूद थे। बुनियादी राम ने धन्यवाद ज्ञापित किया। टीडी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डा. वीरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अपनादल एस की ओर से नेवढिय़ा में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने डा. आंबेडकर की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। यहां प्रमीला प्रधान, राजनाथ पटेल, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे।