मड़ियाहूं। शांति समिति की बैठक शुक्रवार को मडियाहू कोतवाली प्रांगण में उप जिलाधिकारी जगदंबा प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अंबेडकर जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने पर विचार किया गया। साथ ही डीजे और जुलूस निकालने के लिए अनुमति लेने का निर्देश दिया गया। क्षेत्राधिकारी मडियाहू राम भवन यादव ने कहा कि सभी आयोजन समितियां डीजे और जुलूस निकालने के लिए आवश्यक अनुमति प्राप्त कर लें। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था होने पर कठोर कार्यवाई की जाएगी। इसी क्रम में 16 तारीख को निकलने वाले तहसील स्तरीय जुलूस के दिन वाहनों का प्रवेश नगर में रोकने के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू करने और बिजली विभाग को ढीले तार को ठीक करने का निर्देश दिया गया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित ने आयोजक समिति के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से आपकी सुविधा और सुरक्षा के लिए मुस्तैद है। इस अवसर पर सरदार सिंह बग्गा ,डा.राजेश पांडे ,परमजीत सिंह ,महेश प्रसाद साहू, राकेश गौतम, सुनील साहू, वैश फारुकी, कमला साहू, बौद्ध महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम, बृजेश दुबे, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, अत्ताउल्लाह खान आदि उपस्थित रहे।