फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के चैंबर में घुसकर की पिटाई, रुपये लूटकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय तहसील परिसर में बुधवार को अधिवक्ता लालबहादुर सिंह के चैंबर में घुसकर एक अज्ञात युवक ने लात-घूसों तथा ईट पत्थर से उनकी पिटाई कर दी और उनके पास से तीस हजार रुपये व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गया। खून से सनी अपनी शर्ट बदमाश ने मौके पर छोड़ दिया और अधिवक्ता की कोट पहनकर फरार हो गया। अधिवक्ता संघ भवन की दूसरी मंजिल पर स्थित चैंबर में घटना के वक्त अधिवक्ता अकेले थे। घटना का पता चलते ही तहसील में हड़कंप मच गया। घायल अधिवक्ता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिवक्ता के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मारपीट और लूट का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम रमापति बिंद , तहसीलदार चंद्रशेखर यादव , नायब तहसीलदार कृष्णराज सिंह , तथा प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त राय मौके पर पहुंच कर जानकारी लिए। कस्बा के हकारपुर गांव निवासी 82 वर्षीय अधिवक्ता लालबहादुर सिंह तहसील गेट के सामने बने प्रथम तल स्थित अपने चैंबर में अकेले बैठे थे। लगभग 11 बजे के करीब उनके चैंबर में एक अज्ञात युवक पहुंचकर उनके ऊपर हमला बोल दिया। जब तक वह कुछ समझ पाते कि लात घूसों तथा ईट पत्थर से मारपीट कर उन्हें अचेत कर दिया। खून से लथपथ हमलावर अपनी शर्ट कमरे में निकाल कर फेंक दिया तथा घायल अधिवक्ता की कैप तथा जैकेट पहन कर फरार हो गया। कुछ देर बाद होश आने पर बाहर निकलकर अधिवक्ता ने घटना की जानकारी साथी वकीलों को दी। तत्काल उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अधिवक्ता के पुत्र धर्मेंद्र कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने एक अज्ञात के विरुद्ध लूट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने प्रशासन से घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है । घटना का जल्द खुलासा न होने पर अधिवक्ताओं ने आंदोलन की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें