गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चोरसंड गांव निवासी वसीम अहमद ने फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले को जांच के लिए साइबर सेल को सौंप दिया है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित की ओर से कहा गया है कि सोमवार को उन्होंने अपने फेसबुक पर खुद की एक फोटो अपलोड की थी। रात में उसी फोटो पर विधायक चोरसंड नाम की एक आईडी से आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। मंगलवार को सुबह वसीम ने आपत्तिजनक टिप्पणी को देखा तो उसकी प्रिंट कॉपी के साथ थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात के विरुद्ध तहरीर मिली है। मामले की जांच के लिए साइबर सेल को सौंप दिया गया है।