फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में मासूम समेत दो की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को हुए सड़क हादसों में चार वर्षीय मासूम समेत दो की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। दोनों के शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
रामपुर थाना क्षेत्र के खड़गपुर (बनीडीह) निवासी रमाशंकर मिश्र (65) अपनी पौत्र वधू विनीता मिश्रा (30) व बच्ची तृषा (4) के साथ बाइक से भदोही इलाज के लिए जा रहे थे। शाम चार बजे पचवल के पास पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। तृषा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि रमाशंकर और विनीता घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के गोविंददास पुर निवासी राम निहोर गौर (60) रोज की तरह मंगलवार को भी सुबह उठे और मार्निंग वाक पर निकल गए थे । सड़क किनारे टहलते वक्त अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। उधर से गुजर रहे किसी की नजर पड़ी तो परिजनों को खबर दी गई। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी जगन्नाथ बिंद (30 ) बाइक से जौनपुर जा रहे थे। वह समाधगंज बाजार के निकट पहुंचे थे कि किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। उनको सीएचसी मछलीशहर पहुंचाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मीरगंज क्षेत्र के चौकीकला गांव निवासी राधेश्याम यादव (50) गांव के कोटेदार हैं। वह सोमवार की शाम गोधना बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे। पहलवानवीर बाबा स्थल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए और सड़क किनारे अचेत हो गए। किसी राहगीर की नजर पड़ी तो उसने पहचान कर परिवार वालों को सूचना दी। उन्हें इलाहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें