सुईथाकला। खेत देखने जा रही महिला की बाइक से धक्का लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरपतहां क्षेत्र के समोधपुर गांव निवासी 55 वर्षीय सुका देवी पत्नी फिरतू हरिजन शनिवार को लगभग एक बजे घर से खेत देखने जा रही थी। जमौली गांव के पास पहुंची ही थी कि सरपतहां-समोधपुर मार्ग पर अज्ञात बाईक की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक सवार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
इंजन के पट्टे में फंसकर महिला की मौत
खेतासराय। क्षेत्र के मवई गांव में शनिवार को इंजन के पट्टे में फंसकर एक महिला की मौत हो गयी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव निवासी सहोदरा (45) पत्नी लालजी चौहान ट्यूववेल चलाकर फसल की सिंचाई कर रही थी। इंजन के पास कुछ कर रही थी। उसी समय उनकी साड़ी अचानक पट्टे में फंस गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना में घायल सहोदरा देवी की मौत हो गई।