बक्शा। पुलिस ने शुक्रवार को सब्जी मंडी के पास से आठ किलो गांजा और नशीला पाउडर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह सब्जी बेचने की आड़ में गाजा की तस्करी करता था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सब्जी मंडी से पालक लेकर निकल रहे साइकल सवार को रोक लिया। उसके पास थैले की तलाशी ली गई तो ऊपर पांच किलो पालक थी और नीचे आठ किलो गांजा और 50 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। पुलिस गांजा के साथ पकड़े गए व्यक्ति को थाने पर ले आई। पूछताछ में उसने अपना नाम राजकुमार निवासी सोनवाडीह पट्टी प्रतापगढ़ बताया। गिरफ्तार तस्कर के माध्यम से पुलिस उसके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है। पुलिस ने बक्शा सब्जी मंडी में भी तलाशी अभियान चलाया हालांकि आपत्तिजनक वस्तु नहीं बरामद हो सकी।