जौनपुर। नेवढिय़ा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के निकट सोमवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक युवती का पर्स छीन लिया। पर्स छीनकर बदमाश फरार हो गए। अहिरौली गांव निवासी बंदना यादव पुत्री कैलाश नाथ यादव सोमवार की देर शाम गोपालापुर बाजार से घर की तरफ जा रही थी वह जैसे ही बाजार से अपने घर के करीब पहुंची थी तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने उसका पर्स छीन लिया। युवती को शोर मचाने पर जबतक लोग एकत्र हुए तब तक बदमाश वहां से फरार हो चुके थे। पीड़ित युवती ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने देर शाम जब भाऊपुर चौकी पर पहुंचकर लूट की सूचना दी। पीड़ित युवती अपने परिजनों के साथ मंगलवार को स्थानीय चौकी पर पहुंचकर तहरीर दी। हालांकि थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने ऐसी किसी घटना से अनभिज्ञता जताई है।