फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता युवक का गोमती नदी में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के उर्दू बाजार मोहल्ले से आठ मार्च को लापता युवक का शव रविवार को गोमती नदी के सद्भावना पुल के निकट पाया गया। उसके सिर में चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक परिवार की तरफ से किसी ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

रविवार को दिन में करीब 11 बजे मछुआरों ने सद्भावना पुल के पास युवक का शव देखा तो शोर मचाया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। शव की पहचान नहीं हो पा रही थी। युवक शर्ट और जींस पैंट पहने था। उसका एड्राएड फोन भी उसकी पैंट की जेब में पड़ा था। शव सड़ गया था। उधर युवक की तलाश में परेशान उर्दूबाजार निवासी सुजीत साहू के परिजन मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान हो गई। शव सुजीत साहू (26) पुत्र स्व. मुन्नालाल साहू का ही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक किसी ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। हालांकि उसके सिर में चोट के निशान देख लोग तरह तरह की चर्चा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें