फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत से एक दिन पहले युवती लापता, अपहरण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पुरानीबाजार मोहल्ला निवासी एक युवती के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसने बेटी की शादी आजमगढ़ शहर के एक परिवार में तय की थी। दहेज की डिमांड पूरी करने से इनकार किया तो बेटी का अपहरण कर लिया गया। पुरानीबाजार मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ तय की थी। शादी सात मई को होनी थी। दहेज की अधिक मांग की जा रही थी जिसे लेकर आठ मार्च को पंचायत बुलाई गई थी। लेकिन पंचायत से एक दिन पहले बुधवार को सुबह करीब आठ बजे उनकी बेटी घर के बाहर टहल रही थी इसी दौरान बोलेरो सवार पहुंचे और उसे जबरन गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। पास पड़ोस को लोगों ने शोर मचाया लेकिन तब तक बोलेरो सवार फरार हो चुके थे। शक के आधार पर वह आजमगढ़ पहुंचे तो पता चला कि लड़की की शादी जिस परिवार में तय थी वहां के लोग घर से फरार हो चुके थे। घर में ताला बंद है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें