चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के बालूघाट इलाके से पुलिस ने मंगलवार की रात दुराचार के आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। आरोपी ने रक्षाबंधन के दिन किशोरी के साथ दुराचार किया था। थाना क्षेत्र के एक गांव में उसी गांव के एक युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुराचार किया था। इस मामले में किशोरी की मां ने कोतवाली में युवक के विरुद्ध तहरीर दी थी।