फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड़क हादसे में दंपति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
केराकत। हेलमेट पहने बगैर बाइक चलाना एक दंपति के लिए मुसीबत बन गई। गंतव्य तक पहुंचने से पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ गया। सुहेल अंसारी बाइक से अपनी पत्नी खुर्शीद बेगम के साथ केराकत एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। रविवार को करीब छह बजे नरायनपुर गांव के पास सड़क किनारे खेल रहे एक बच्चे को बचाने में अनियंत्रित होकर गिर पड़े। हेलमेट नहीं पहने होने से दंपति के सिर हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने घायल दंपति को केराकत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की उपचार में मदद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें