फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चिरैया मोड़ के समीप क्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है।
क्षेत्र के ताखा पश्चिम शिवपुर गांव निवासी इन्द्रपाल गौतम का पुत्र संकित गौतम (12) साइकिल से शाहगंज से घर लौट रहा था। चिरैयामोड़ के समीप पहुंचा था जहां सामने से आ रही क्रेन की चपेट में आ गया। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए क्रेन समेत चालक शोएब अहमद निवासी उसरौली थाना सरपतहां को हिरासत में लिया। मृतक के चाचा रोशनलाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें