स्थानीय थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ेरी बाजार के पास से एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रसाद शुक्रवार को बड़ेरी बाजार में वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक बाइक सवार युवक मड़ियाहूं की तरफ से आता दिखाई दिया। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि बाइक चोरी की है। उसने अपना नाम अरविंद कुमार गौतम निवासी बरजी थाना फूलपुर वाराणसी बताया।