फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबाल के विवाद में युवक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिकरारा। रीठी गांव में वालीबाल खेल में हुए विवाद के चलते रविवार को देर शाम कुछ युवकों ने गांव के ही एक युवक पर हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए। जहां हालत गंभीर देखते हुए परिजन वाराणसी ले गए।रीठी गांव में रविवार को वालीबाल खेलते समय संतोष यादव (21) का फील्ड में गांव के ही कुछ युवकों से विवाद हो गया। अन्य खिलाड़ियों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। शाम करीब साढ़े सात बजे संतोष घर से नदी की तरफ जा रहा था। तभी तीन चार की संख्या में आए युवकों ने संतोष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने जिला मुख्यालय पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा। जहां हालत गंभीर देखते हुए परिजन उसे वाराणसी उपचार के लिए ले गए। थानाध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि मामले संबंधित कोई तहरीर नहीं दी गई है। फोन पर सूचना मिली थी। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें