जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कमलानगर हुसेनाबाद में शुक्रवार की शाम मनबढ़ों ने चार पहिया वाहन सवार युवक को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
पीड़ित संदीप कुुमार चौबे ने पुलिस को आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने कहा है कि शुक्रवार की शाम वह गाड़ी लेकर जा रहा था। वह अपने घर के पास पहुंचा ही था कि इसी दौरान कुछ मनबढ़ों ने उस पर हमला कर दिया। उसने बताया कि सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों को हटाने के लिए उसने कहा था जिससे खुन्नस खाए मनबढ़ों ने उसकी पिटाई कर दी।