फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका दहन स्थल से रेण उखाड़ने से तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के तारापुर गाव में होलिका की लकड़ी उखाड़ कर फेंकने के कारण तनाव हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जानकारी देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार तारापुर गांव में चरागाह की भूमि पर होलिका दहन किया जाता रहा है।इस वर्ष उक्त भूमि पर गांव के कुछ लोगों ने गेहूं की फसल की बो दी है। बसंत पंचमी के दिन होलिका दहन स्थल पर युवक अरंड का पौधा गाड़कर आए तो उसे कुछ लोगों ने उखाड़ कर फेंक दिया। इससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। गांव में तनाव व्याप्त हो गया है। मामले में जांच करने गए लेखपाल ने भूमि अतिक्रमण मुक्त होने की बात अपनी रिपोर्ट में कही है। इस सम्बंध में उपजिलाधिकारी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।मौके पर कायम अवैध कब्जा तत्काल हटवाया जाएगा। गलत आख्या देने वाले लेखपाल की भी जांच करवाई जाएगी। दोष सिद्ध हुआ तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें