खेतासराय। स्थानीय थाने की पुलिस ने चोरी के वाहन और असलहे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके पास से चोरी की छह बाइक बरामद हुई है।
सोमवार की दोपहर पुलिस उपाधीक्षक शाहगंज शैलेन्द्र सिंह ने थाना परिसर में पत्रकारों को बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और क्राइमब्रांच की संयुक्त टीम ने वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी नन्हे उर्फ भोले नाथ निवासी खैरुद्दीनपुर गुतवन थाना नेवढिय़ा व दूसरे आरोपी अजय यादव उर्फ वीरबहादुर निवासी ग्राम हिसामपुर थाना जफराबाद के पास से एक रिवाल्वर व एक पिस्टल 32 बोर मय कारतूस के बरामद हुई है। दोनों की निशानदेही पर अलग अलग स्थानों से चोरी की छह बाइक बरामद की गई है। उन्होंने बताया गया कि वे वाहन चोरी करके फजऱ्ी कागज बनाकर दूसरे को बेचते या कबाड़ी को बेच कर वाहन कटवा देते थे। गिरफ्तार आरोपियों के ऊपर खेतासराय नेवढिय़ा व जफराबाद थाने में पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं ।