फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने थाने में कराई प्रेमी युगल की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नेवढिय़ा थाना क्षेत्र के जवंसीपुर गांव की युवती और हरदोई जिले के युवक के बीच मिस काल से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ तो दोनों शादी के डोर में बंध गए। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों परिवारों की मौजूदगी में थाना परिसर में ही शादी कराई और यहीं से लड़की ससुराल के लिए विदा हुई।
विज्ञापन

जवंसीपुर गांव निवासी गुड्डी कनौजिया (18) का फोन करीब छह महीने पहले गलती से हरदोई के एक युवक को मोबाइल फोन पर लग गया। मिसकाल वाले नंबर पर युवक ने काल बैक किया तो उधर से लड़की की आवाज थी। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। वीडियो काल के माध्यम से दोनों ने एक दूसरे की सकल भी देख ली और शादी के लिए राजी हो गए। युवक हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र के मजरा तेरवाकुल्ली गांव का रजनीश लोधी राजपूत है। वह भदोही शहर में स्थित एक गुटखा कंपनी में नौकरी भी करता है। चार मार्च को युवती घर के निकल गई और युवक के पास पहुंच गई। परिजनों ने थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया। जांच कर रही पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम लोकेशन ट्रेश की तो लड़की का लोकेशन हरदोई जिले में मिला। मामले की जांच कर रहे भाऊपुर चौकी प्रभारी भूपेंद्र दुबे पुलिस टीम के साथ हरदोई पहुंच गए जहां से युवती को युवक के साथ बरामद कर लिया। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे कोर्ट में शादी कर चुके हैं। पुलिस दोनों को थाने ले आई। दोनों एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़े रहेे। पुलिस नो दोनों के परिवार वालों को थाने पर बुलवाया और समझा बुझाकर शादी के लि राजी कर लिया। दोपहर डेढ़ बजे थाना परिसर में शादी की रस्म अदा कराई गई और यहीं से युवती ससुराल के लिए विदा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें