फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने युवती के कान से छीना झुमका

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। स्थानीय कस्बे के इंदिरा चौक के पास सोमवार की देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने युवती के कान से सोने का झुमका छीनकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की छानबीन में जुटी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बदलापुर कस्बे में घनश्यामपुर रोड स्थित देवीप्रसाद हलवाई की पुत्री वंदना बाजार से सामान लेकर घर जा रही थी। इंदिरा चौक के पास पहुंची थी कि सामने से बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाभशों ने झपट्टा मारकर उसके कान से सोने का झुमका छीन लिया और महराजगंज की तरफ भाग निकले। वंदना ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्नेचरों का हुलिया आदि पूंछने के बाद घंटों भाग-दौड़ करती रही। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पीड़िता के अनुसार झुमके की कीमत लगभग 15 हजार रुपये है। इसके पहले शनिवार की शाम सुल्तानपुर रोड पर बदमाशों ने पुरानीबाजार निवासी मुन्ना शर्मा की पुत्री रागिनी के कान का झुमका छीनकर भाग गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें