फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से नकदी समेत दो लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मडियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ददरा गांव में बीती रात आशुतोष दुबे के घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने नकदी समेत दो लाख से अधिक का माल पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। ददरा गांव निवासी आशुतोष दुबे के परिवार के लोग रात में कमरे में सो रहे थे। चोर छत के रास्ते आंगन में उतरे और जिस कमरे में परिवार के लोग सो रहे थे उसी कमरे में रखी अलमारी से 15 हजार नकद, सोने व चांदी के आभूषण व कपड़ा समेत दो लाख से अधिक का माल समेट कर फरार हो गए। परिवार के लोग सोकर उठे तो आलमारी खुली देख हैरान रह गए। आलमारी में रखा सामान बिखरा पड़ा था और उसमें से नकदी व जेवरात समेत दो लाख से अधिक का माल गायब था। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें