फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग की सदस्य अनीता सिद्धार्थ ने ब्लाक प्रमुख की मारपीट की शिकार
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ककोर गहना गांव महिलाओं से मुलाकात की और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। रविवार की दोपहर अनीता सिद्धार्थ भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभिनव सिंह व दीपक शुक्ला के साथ ककोर गहना गांव पहुंची। उन्होंने पीड़ित महिलाओं से बातचीत की। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि करंजाकला ब्लाक प्रमुख दीपचंद सोनकर ककोर गहना गांव में जमीन खरीदकर प्लाटिंग कर रहे थे। उन्होंने रास्ता देने का वादा किया था, लेकिन अपनी बात से मुकर गए और 14 दिसंबर को जमीन कब्जा करने लगे। जब लोगों ने उनकी बात याद दिलाई तो वे आगबबूला हो गए और उनके साथियों से दौड़ाकर लाठियों से पीटा और गालियां दीं। वे न्याय के लिए जिला प्रशासन के चक्कर काटती रहीं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की नींद खुली और प्रमुख समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और ब्लाक प्रमुख को छोड़कर अन्य चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अनीता सिद्धार्थ ने कार्रवाई का भरोसा दिया और पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर उनसे बातचीत की। एसपी ने जल्द ही ब्लाक प्रमुख को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। कहा कि मारपीट की शिकार महिलाओं का फिर से मेडिकल कराया जाएगा। इसके बाद जरूरी धाराएं बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें