फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठिकाना बदलकर रेल टिकट का कारोबार कर रहे दलाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। सीबीआई के छापे के बाद से टिकट के दलालों ने अपना ठिकाना बदल लिया है। आईआरसीटी की वेबसाइट को हैक कर रेलवे के तत्काल टिकट निकालने के लिए सॉफ्टवेयर के कारोबारी को सीबीआई ने भले गिरफ्तार कर लिया लेकिन उस सॉफ्टवेयर की मदद से अभी दलाल टिकट निकाल रहे हैं। इतना जरूर है कि वे अब स्थान बदल कर यह धंधा चला रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में रेलवे के तत्काल टिकट के अवैध कारोबार का बड़ा नेटवर्क फैला है। विशेष साफ्टवेयर के माध्यम से कारोबारी आईआरसीटी की वेबसाइट को हैंग कराकर तत्काल कोटे का टिकट बुक कर लेते हैं। टिकट के एवज में रेल यात्रियों से मनमानी पैसे वसूल करते हैं। इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों ने बेहद कम समय में अकूत सम्पत्ति बना ली है। पिछले सप्ताह जिले में सीबीआई ने छापामारकर अवैध साफ्टवेयर बेचने वाले कारोबारी जफराबाद निवासी अनिल गुप्ता को गिरफ्तार किया है। कुछ अन्य लोगों के यहां से सीबाईई ने लैपटाप, कम्प्यूटर, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, बैंक पासबुक, टिकट आदि जब्त कर उन्हें सीबीआई की पटियाला कोर्ट में तलब किया है। सीबीआई के छापे के बाद से टिकट के कारोबारी अपना ठिकाना बदल कर इस अवैध धंधे को अभ भी चला रहे हैं। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के बरईपार बाजार में अवैध रूप से टिकट का कारोबार करने वालों की दूकान का शटर बंद जरूर हो गया है लेकिन कारोबारी गांव में बैठकर इस अवैध धंधे को अभी भी चला रहे हैं। मछलीशहर, बदलापुर, शाहगंज, केराकत, मडिय़ाहूं, खेतासराय आदि प्रमुख बाजारों से भी टिकट के अवैध कारोबारियों ने अपना ठिकाना बदल दिया है। अपने नेटवर्क के माध्यम से अभी भी वे टिकट का कारोबार चला रहे हैं। रेल यात्री भी आसानी से टिकट मिलने के चलते इन कारोबारियों को टिकट के बदले अधिक पैसे आराम से दे देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें