फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रैक्टर बरामदे में घुसा अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ/खुटहन। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के जमऊपट्टी गांव में बेकाबूू होकर घर के बरामदे में घुसे ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। इसके अलावा खुटहन थाना क्षेत्र के गजाधरपुर गांव के पास बेकाबू सूमो आंगनबाड़ी केंद्र की बाउंड्रीवाल से टकरा गई। हादसे में दीवार ढह गई और मलबे में दबने से दस वर्षीय बालक घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के जमऊपट्टी निवासी मैनबहादुर (55) सोमवार को सड़क के किनारे स्थित घर के बरामदे में चारपाई पर बैठे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे सड़क मरम्मत के कार्य में लगा ट्रैक्टर बेकाबू होकर मैनबहादुर के बरामदे में जा घुसा। ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल मैनबहादुर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर चालू हालत में छोड़कर भाग गया। ट्रैक्टर की टक्कर से बरामदे की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। गांव के लालदेव यादव ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया गया है।
उधर, खुटहन थाना क्षेत्र के दरना गांव में संपर्क मार्ग के बगल में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर सुबह बच्चे खेल रहे थे। तभी उधर से गुजर रही तेज रफ्तार टाटा सूमो अनियंत्रित होकर आंगनबाड़ी केंद्र की बाउंड्रीवाल से टकरा गई जिससे बाउंड्रवाल गिर गई। वहां खेल रहा दस वर्षीय बालक अनूप कुमार ( 10) पुत्र अशोक कुमार पासवान बाउंड्रीवाल के मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया। बालक को सीएचसी पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें