सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक मकान के पास खड़ी कमांडर जीप में बुधवार की रात अराजक तत्वों ने आग लगा दी। रात में जीप जलती देख लोगों ने शोर किया। जबतक लोग आग पर काबू पाए तबतक जीप का आधा हिस्सा जलकर राख हो गया। सरपतहां थाना क्षेत्र के डीह असरफाबाद गांव निवासी बाल किशन गुप्ता की कमांडर जीप इसी थाना क्षेत्र के चिल्हीरामपुर गांव निवासी शंकर वर्मा चलाता था। वह रोज की तरह बुधवार की शाम को भी घर से कुछ दूरी पर एक मकान के पास जीप खड़ी कर घर चला आया था। करीब आधी रात को अराजक तत्वों ने जीप में आग लगा दी। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है।