फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर आलू लदा ट्रक पलटा

विज्ञापन
कुत्तूपुर में पलटा आलू से भरा ट्रक
विज्ञापन
करंजाकला। क्षेत्र के कुत्तूपुर तिराहे के पास गुरुवार को भोर में आलू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें चालक और खलासी घायल हो गए। टांडा से आलू लादकर ट्रक वाराणसी मंडी जा रहा था। ट्रक गुरुवार की भोर में 4 बजे तिराहे पर बाईपास रोड पर पहुंचा कि सांड़ को बचाने में पलट गया। ट्रक पलटने के बाद तिराहे के पास अफरातफरी मच गई। पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिस ने आस पास के लोगों की सहायता से चालक विवेक कुमार और खलासी मनोज कुमार को बाहर निकाला। दोनों का उपचार जिला अस्पताल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें