मीरगंज। काशी एक्सप्रेस ट्रेन से रविवार को चार लाख रुपये की चोरी का मुकदमा दर्ज कराने वाले यात्री ने जीआरपी जंघई में दो सिपाहियों पर भी आरोप लगाया है।
भदोही जिले के निमिऊरा अभिया गांव निवासी संदीप शुक्ला पुत्र पेशकार शुक्ला ने वाराणसी जीआरपी में रविवार को मुकदमा दर्ज कराया था कि वह अपने परिवारीजनों के साथ आ रहा था। मानिकपुर में वह ट्रेन बदल कर काशी एक्सप्रेस में एस13 में सवार हुआ व दरवाजे के पास बैठ गया। इसी दौरान ट्रेन प्रयाग पहुंची तो दो सिपाहियों ने जांच के बहाने में बैग खुलवाया और बैग बाथरूम के पास ले गए। इसी दौरान वह फाफामऊ के पास उतर गए। उनके साथ पांच छह और लोग थे। इसके बाद देखा तो बैग से 3 लाख 62 हजार व एक तोला सोने की चैन, दो झुमका, दो झाली व एक टूटी पायल थी जो गायब हो गई थी। पीड़ित संदीप शुक्ला सोमवार को जंघई जीआरपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है की उसको आशंका है कि सिपाहियों की संलिप्तता से चोरी हुई। उन्होंने एक सिपाही का फोटो भी उपलब्ध कराया है। जंघई जीआरपी प्रभारी राकेश राय का कहना है की मुकदमा दर्ज कराते समय ऐसी कोई बात नहीं बताई गई थी। अगर शिकायत है तो जांच कराई जाएगी।